बस्तर जिले के पूर्व कलेक्टर रजत बंसल की गाना गाते हुए की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस वीडियो में कलेक्टर माइक में 'अब रुक जा जरा' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जिला पंचायत CEO बॉक्स को तबला बना कर हाथों से बजाते दिख रहे हैं। अफसरों की गायकी की यह वीडियो अब सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रही है। बताया जा रहा है कि, कलेक्टर रजत बंसल के तबादले के बाद उन्हें विदाई पार्टी दी गई थी। उसी समय उन्होंने यह गाना गाया था।

feature-top

रजत बंसल का हाल ही में बलौदाबाजार ट्रांसफर हो गया है। ट्रांसफर होने के बाद जिले के अधिकारियों ने उन्हें विदाई पार्टी दी थी। विदाई समारोह में IAS अफसर रजत बंसल बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। गिटार बजाते हुए एक आर्टिस्ट और क्लैप बॉक्स पर जिला पंचायत CEO IAS रोहित व्यास थाप दे रहे थे। माइक थामे बस्तर कलेक्टर रजत बंसल खुद के लिखे हुए गीत गा रहे थे। गाने के बोल थे अब रूक जा जरा...शानदार लिरिक्स के साथ गिटार और क्लैप बॉक्स की बजाते हुए एक अन्य अधिकारी ने इनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

इधर, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अफसरों की जमकर तारीफ की। जिस अंदाज में कलेक्टर ने विदाई समारोह में पूरे रिदम के साथ गाना गाया, इसे सुनकर सभी हैरान हुए। हालांकि, रजत बंसल का सिंगिग का टैलेंट कोई नया नहीं है। वो पहले भी इस तरह से गाना गाते रहे हैं। लेकिन, पहली बार उनकी वीडियो वायरल हुई है।

feature-top