मस्क-बेजोस समेत कई अरबपतियों की संपत्ति में कमी, जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट

feature-top

कोरोनाकाल के बाद आई मंदी ने सभी पर असर छोड़ा है। विश्व के सबसे अमीर एलन मस्क की दौलत करीब 62 अरब डॉलर कम हुई है तो जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 63 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आकलन के मुताबिक, 2022 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 14 खरब डॉलर का नुकसान हुआ। यह वैश्विक अरबपति वर्ग के लिए अब तक की सबसे बड़ी छमाही गिरावट के रूप में दर्ज हुई है। कोरोना के बाद वाली समयावधि में यह सबसे तेज गिरावट है। इसमें टेक कंपनियों से लेकर क्रिप्टोकरेंसी तक हरेक मूल्य को स्लैश कर दिया गया है।

मंदी का असर : दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 2022 की पहली छमाही में हुआ 14 खरब डॉलर का नुकसान

 कमी : 62 अरब डॉलर कम हुई एलन मस्क की संपत्ति, जेफ बेजोस की संपत्ति में आई 63 अरब डॉलर की गिरावट


feature-top