मणिपुर भूस्खलन में अब तक 29 की मौत, 38 लोग लापता

feature-top

मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे निर्माण स्थल के पास भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 29 हो गई। 34 लोग अब भी लापता हैं। मरने वालों में आठ लोग असम के रहने वाले हैं और करीब 11 असमवासी अभी भी लापता हैं। सेना समेत अन्य एजेंसियां राहत कार्य व मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह ने शनिवार को एक दुर्घटनास्थल का एक वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, नोनी जिले के तुपुल यार्ड रेलवे निर्माण स्थल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सुबह से हो रही बारिश के कारण राहत व बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि आगे भी मौसम खराब रहेगा। शनिवार को आठ और शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं।


feature-top