जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें एक मोस्ट वांटेड कमांडर भी है। पकड़े गए आतंकियों में राजौरी जिले का रहने वाला लश्कर कमांडर तालिब हुसैन और पुलवामा जिले का फैजल अहमद डार शामिल है। इन दोनों को तुकसन गांव में पकड़ा गया था। फैजल हाल ही में हुए आईईडी विस्फोटों का मास्टरमाइंड था।

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि इनके पास से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद हुए हैं। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने ग्रामीणों को उनकी बहादुरी के लिए 2 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी बहादुर ग्रामीणों को 5 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

feature-top