छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) दौरे पर रहेंगे। विधानसभावार चौपाल के लिए अब से कुछ से बाद करीब 1.15 बजे CM मरवाही पहुंचेंगे। वहां नागेश्वरी मंदिर में पूजन-अर्चना के साथ स्थानीय लोगों से भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले ही भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) के नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

feature-top

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरवाही के बाद सकोला गांव पहुंचेंगे। वहां उनकी चौपाल लगेगी। वहीं मुख्यमंत्री बदीराम आर्मों के यहां भोजन करेंगे और कोटमी थाने का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कोटा विधानसभा के बैगा बाहुल्य केवची गांव में भेंट-मुलाकात करेंगे। वहां से पेंड्रा के असेंबली हॉल पहुंचेंगे और आदिवासी विकास सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाम को सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से गौरेला रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री की मुलाकात और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान अमरकंटक भी जा सकते हैं। हालांकि दूसरे दिन यानी 5 जुलाई को गौरेला रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। मंत्री के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए एहतियातन पुलिस ने BJYM और JCCJ नेताओं को अलग-अलग थाने में बिठा रखा है। चर्चा यह थी कि घोटालों और अव्यवस्थाओं को लेकर यह लोग प्रदर्शन कर सकते हैं।

अब तक 25 विधानसभा में जा चुके

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश भर के दौरे की शुरुआत 4 मई से की है। इसमें अब तक वे 12 जिलों में 24 विधानसभा क्षेत्रों में जा चुके हैं। इनमें सरगुजा संभाग की सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव, प्रेमनगर, लुंड्रा, सीतापुर, पत्थलगांव, कुनकुरी और जशपुर, भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़ विधानसभा शामिल है। वहीं बस्तर संभाग की कोंटा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाडा, चित्रकूट, जगदलपुर, बस्तर, कोंडागांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और कांकेर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी हो चुका है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री कोरिया के दौरे पर थे। वहीं से GPM पहुंचेंगे।

feature-top