- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- भारत की महिला टीम ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को हराकर जीती सिरीज़
भारत की महिला टीम ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को हराकर जीती सिरीज़
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सिरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग चुनी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 173 रन बनाए. एमा कंचना ने सबसे अधिक 47 रन बनाए, जबकि नीलाक्षी डी सिल्वा ने 32 रनों का योगदान दिया.
भारत की ओर से रेणुका सिंह ने चार विकेट लिए, जबकि मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में भारतीय महिला टीम ने बिना कोई विकेट गँवाए 26वें ओवर में 174 रन बना लिए. स्मृति मंधाना ने 94 और शफ़ाली वर्मा ने 71 रन बनाए. पहले वनडे में भारत की महिला टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी. तीसरा वनडे सात जुलाई को होगा.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
