निर्यात 16.7% बढ़ा, व्यापार घाटा 166% बढ़कर रिकॉर्ड 25.63 अरब डॉलर, जून में 63.58 अरब डॉलर का आयात

feature-top

देश से वस्तुओं का निर्यात इस साल जून में सालाना आधार पर 16.78 फीसदी बढ़कर 37.94 अरब डॉलर पहुंच गया। यह किसी भी साल में जून में किया गया सबसे अधिक निर्यात है। इस दौरान 51 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल 63.58 अरब डॉलर का आयात किया गया। आयात में वृद्धि से देश का व्यापार घाटा जून में 166.70 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 25.63 अरब डॉलर पहुंच गया। जून, 2021 में यह आंकड़ा 9.61 अरब डॉलर रहा था। 

सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों यानी अप्रैल-जून तिमाही में निर्यात 22.22% बढ़कर 116.77 अरब डॉलर पहुंच गया। यह किसी भी तिमाही में सबसे अधिक निर्यात है। इस अवधि में आयात 47.31% बढ़ोतरी के साथ 187.02 अरब डॉलर रहा। आयात में वृद्धि से 2022-23 की पहली तिमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 70.25 अरब डॉलर पहुंच गया।


feature-top