अडानी समूह की हिस्सेदारी वाली कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) को गौतम अडानी की अगुवाई पर भरोसा बरकरार है। यही वजह है कि कंपनी ने गौतम अडानी को एक बार फिर अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।

feature-top

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक एक जुलाई, 2022 से पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में गौतम अडानी की पुनर्नियुक्ति के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी की 'वार्षिक आम बैठक' (एजीएम) 26 जुलाई को होनी है।

इसके अलावा एपीएसईजेड 24 मई, 2022 से पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में करण अडानी की पुनर्नियुक्ति के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।

feature-top