पीटी उषा- भारत की उड़नपरी

feature-top

भारत की स्टार एथलीट और उड़न परी के नाम से मशहूर हैं। 1980 में केवल 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉस्को में हुए ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। 1984 के ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थी। एक मामूली से फासले से वह मेडल जीतने से चूक गई थीं। 1986 के सिओल एशियाई खेलों में उन्होंने चार गोल्ड मेडल जीते थे।

400 मीटर की बाधा दौड़, 400 मीटर की रेस, 200 मीटर और 4 गुणा 400 की रेस में उषा ने स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर की रेस में वो दूसरे नंबर पर रहीं। 1983 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। 1985 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।


feature-top