इलैयाराजा- संगीत ज्ञानी के नाम से भी मशहूर हैं

feature-top

​​​​​​इलैयाराजा ने सात हजार से ज्यादा गीतों की रचना की है। इसके साथ ही 20 हजार से ज्यादा म्यूजिक कॉन्सर्ट का वो हिस्सा रह चुके हैं। इलैयाराजा संगीत ज्ञानी के नाम से भी मशहूर हैं। उन्होंने भारतीय लोक संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों को वेस्टर्न कल्चरल म्यूजिक टेक्नीक के साथ-साथ जोड़ने के लिए जाना जाता है।

1986 में आई तमिल फिल्म विक्रम में कंप्यूटर के जरिए फिल्मी गाने रिकॉर्ड करने वाले वह पहले भारतीय संगीतकार थे। इलैयाराजा ने तमिल फिल्म संगीत में वेस्टर्न कल्चरल म्यूजिक का अनूठा प्रयोग किया। वे 2010 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं।


feature-top