4 महीने बाद आज वाराणसी आएंगे PM मोदी, अक्षय पात्र किचन की करेंगे शुरुआत

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 महीने बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। इस दौरान वे वहां के लोगों को कई सारी सौगात देंगे। इनमें से सबसे खास है अक्षय पात्र किचन। इस किचन को काशी में तैयार किया गया है। इस विशालकाय किचन में एक लाख बच्चों के लिए मिड डे मिल तैयार किया जाएगा। इसमें कई आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। अक्षय पात्र किचन में ऑटोमेटिक तरीके से आटा भी गूंथा जा सकेगा, जिससे करीब एक बार में 40 हजार रोटियां तैयार हो जाएंगी। साथ ही एक बार में 1600 लीटर दाल भी तैयार होगी।

15 हजार वर्ग मीटर में बनाए गए अक्षय पात्र के किचन को बनाने में 24 करोड़ रुपए की लागत आई है। इससे पहले PM 4 मार्च को विधानसभा चुनाव का प्रचार करने के लिए काशी में थे। तब वे यहां दो दिन रुके थे।


feature-top