जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गोली, बुरी तरह से घायल

feature-top

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक सभा में भाषण के दौरान गोलियां मारी गई हैं। बताया जा रहा है कि दो गोलियां शिंजो आबे को लगी है। उनके शरीर से खून बह रहा है। गोली लगने के बाद वह गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहने लगा। गोलीबारी की यह घटना जापान के नारा प्रांत में हुई है। शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है

जापानी मीडिया के मुताबिक शिंजो आबे एक रैली के बीच थे और इसी दौरान उन पर यह जानलेवा हमला हुआ। सरकारी समाचार प्रसारक एनएचके ने बताया कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे के शरीर से खून बह रहा था। इस दौरान गोलियों की आवाजें सुनी गई हैं। पुलिस ने बताया कि शिंजो आबे पर पीछे से हमला किया गया है। उन्‍हें एक शॉटगन से गोली मारी गई। गोली लगते ही शिंजो आबे बेहोश हो गए। उनके हृदय ने काम करना बंद कर दिया।


feature-top