- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर में मासूम का अपहरण कर हत्या
बिलासपुर में मासूम का अपहरण कर हत्या

बिलासपुर में चार साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की शाम खेलते-खेलते बच्चा मोहल्ले से गायब हो गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। इधर, शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे उसकी लाश घर के पास ही मिली है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बच्चे की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के विवाद में मासूम की हत्या करने की आशंका है। बच्चे के पिता को हिरासत में लिया गया है।
सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदन सुरजे किसान है और पेंटिंग का भी काम करता है। शुक्रवार की शाम उसका चार साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु सुरजे घर से खेलने के लिए निकला था। गांव के गुड़ी के पास खेलते-खेलते वह गायब हो गया। शाम पांच बजे परिजन उसे बुलाने के लिए गए, तब वहां कोई नहीं था। उसके साथ खेल रहे बच्चे भी अपने-अपने घर चले गए थे। परिजन इधर-उधर बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन, देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। इससे घबराए परिजन रात भर उसकी तलाश में जुट रहे।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS