- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- महंगाई से कब तक मिलेगी निजात? आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जताया ये अनुमान
महंगाई से कब तक मिलेगी निजात? आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जताया ये अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को कहा कि अक्टूबर में महंगाई दर में नरमी का रुख देखे को मिलेगा. उन्होंने कहा कि इससे आरबीआई के एग्रेसिव एक्शन की जरूरत कम हो जाएगी. दास ने कहा, "हमारा मौजूदा आकलन है कि 2022-23 की दूसरी छमाही में महंगाई दर में धीरे-धीरे नरमी देखने को मिलेगी।
दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतों, कमोडिटी की कीमतों में उछाल और रूस-यूक्रेन की जंग की वजह से पैदा हुए हालात की वजह से अनुमान से ज्यादा महंगाई दर की चुनौती का सामना कर रहे हैं. भारत में महंगाई दर की रफ्तार इस साल की शुरुआत से अब तक छह फीसदी के टॉलरेंस लेवल से ऊपर रही है. इस वजह से आरबीआई की दो महीनों में ही ब्याज दर में 0.90 फीसदी का इजाफा करना पड़ा. उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास सॉफ्ट लैंडिंग सुनिश्चित करने का है."
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि सप्लाई से जुड़ा परिदृश्य अनुकूल नजर आ रहा है और विभिन्न हाई-फ्रिक्वेंसी इंडिकेटर्स 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में रिकवरी में लचीलता को दिखा रहे हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
