प्रदेश में अब तक 293 मिमी पानी बरस चुका

feature-top
छत्तीसगढ़ में एक जून से 11 जुलाई तक सामान्य औसत बरसात 320.6 मिलीमीटर है। 11 जुलाई तक प्रदेश में 293.4 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। इसका मतलब है कि अब बरसात में सामान्य से केवल 8% ही कमी रह गई है। बीजापुर में सामान्य से बहुत अधिक पानी बरसा है। तीन जिलों जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मुंगेली में सामान्य से अधिक बरसात है। वहीं 14 जिलों में बरसात सामान्य है।
feature-top