मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश का सीनियर आब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात के लिए कांग्रेस का सीनियर आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा आब्जर्वर बनाए गए हैं।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने दोनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक के नामों की घोषणा की है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश का सीनियर आब्जर्वर नियुक्त किया है। सचिन पायलट और प्रताप सिंह को हिमाचल प्रदेश का आब्जर्वर बनाया गया है।

इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात के लिए कांग्रेस का सीनियर आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा आब्जर्वर बनाए गए हैं।


feature-top