महंगाई और मंदी की फ्रिक, नोमुरा ने भारत का ग्रोथ फोरकॉस्ट घटाकर 4.7% किया

feature-top

बढ़ती महंगाई के माहौल के बीच दुनिया भर में आर्थिक मंदी की फिक्र बढ़ रही है। इस बीच, नोमुरा के एनालिस्ट्स ने भारत के 2023 के ग्रोथ अनुमान में कटौती की है। एनालिस्ट्स ने 2023 के ग्रोथ फोरकास्ट को घटाकर 4.7 फीसदी कर दिया है। नोमुरा ने पहले 5.4 पर्सेंट की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान जताया था। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप का मानना है कि अगले साल ग्रोथ में सुस्ती देखने को मिल सकती है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

नोमुरा ने इस वजह से घटाया जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

 नोमुरा के अरोदीप नंदी और सोनल वर्मा ने एक नोट में कहा है, 'बढ़ती महंगाई, सख्त मौद्रिक नीति, सुस्त प्राइवेट कैपेक्स ग्रोथ, बिजली की किल्लत और ग्लोबल ग्रोथ स्लोडाउन मध्यम अवधि में मुश्किल पैदा कर सकता है। इसी को देखते हुए हमने अपने 2023 GDP ग्रोथ प्रोजेक्शन को 5.4 पर्सेंट से घटाकर 4.7 पर्सेंट कर दिया है।' फाइनेंशियल ईयर 2023 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7 पर्सेंट और FY24 में ग्रोथ 5.5 फीसदी रह सकती है।


feature-top