मालदीव छोड़ने की तैयारी में गोतबाया राजपक्षे, श्रीलंका में लगा देशव्यापी कर्फ्यू

feature-top
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे मालदीव से भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। देर रात खबर आई कि वह किसी अन्य देश जाने के लिए एक निजी जेट की प्रतीक्षा कर रहे थे। श्रीलंका के डेली मिरर के हवाले से यह रिपोर्ट आई। इससे पहले गोतबाया बुधवार तड़के तीन बजे निजी जेट से मालदीव पहुंच गए थे। लेकिन लगातार बदलते घटनाक्रम के बीच उन्हें इस देश में भी शरण नहीं मिली। अब वह मालदीव भी छोड़ रहे हैं, लेकिन वह किस देश जा रहे हैं अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। कयास हैं कि गोतबाया राजपक्षे सिंगापुर जा सकते हैं।
feature-top