बचाव दल ने गुरुवार को अमरनाथ गुफा से थोड़ी दूर पर एक शव बरामद किया. आठ जुलाई को बादल फटने की घटना के बाद से ये लापता बताए जा रहे थे. ये दिल्ली के रहने वाले थे. इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 17 हो गया है.

feature-top

सुत्रो का कहा कि प्रशासन ने तीर्थयात्री के शव को कश्मीर के गांदरबल जिले में दाह संस्कार के लिए स्थानीय लोगों को सौंप दिया. दाह संस्कार में शामिल हुए पूर्व विधायक शेख इशफाक जब्बार ने बताया कि स्थानीय मुसलमानों और पंडितों की मौजूदगी में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया. उन्होंने कहा कि उनकी अस्थियां दो दिन बाद हरिद्वार ले जायी जाएंगी. इस अवसर पर पीड़ित पिता और कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे. ये पूर्वी दिल्ली के रानी गार्डेन के रहने वाले थे. उनकी पहचान दीपक टंगरे के रूप में की गई. उनका अंतिम संस्कार लार गंदरबल में किया गया.

feature-top