रायपुर पहुंची एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को छत्‍तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी और बहुजन समाज पार्टी के विधायकों ने समर्थन दिया है। रायपुर के बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में द्रोपदी मुर्मू की भाजपा के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक में जेसीसीजे और बसपा के विधायक भी पहुंचे थे। भाजपा की बैठक में जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ जोगी के अध्‍यक्ष अमित जोगी और विधायक डा रेणु जोगी के अलावा बसपा के विधायक केशव चंद्रा और इंदु बंजारे ने उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन व्‍यक्‍त किया। इस मौके पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह, भाजपा प्रदेश विष्‍णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बजमोहन अग्रवाल सहित अन्‍य वरिष्‍ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

feature-top