शिवसेना ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की वजह उनकी आदिवासी पहचान को बताया है.

feature-top

शिवसेना ने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की वजह उनकी आदिवासी पहचान को बताया है.

दूसरी ओर पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने का एलान किया है.

शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर विपक्षी नेताओं की हुई बैठक के बाद ये जानकारी दी है.

संजय राउत ने कहा, ''द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं और देश में आदिवासियों के पक्ष में भावना है. हमारे कई विधायक और सांसद भी आदिवासी समाज के हैं. इसलिए हमने उनका समर्थन किया है.'

उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन उपराष्ट्रपति के चुनाव में हम मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेंगे.''


feature-top