feature-top
हिमाचल प्रदेश में 10 दिनों के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटते ही आवेदनों की भरमार हो गई है। सोमवार को पहले ही दिन विभिन्न विभागों में करीब 3,500 आवेदन आए हैं। शिक्षा विभाग में 800, स्वास्थ्य विभाग में 750, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में 600, जलशक्ति विभाग में 500, वन विभाग में 350, बिजली में 300 और बागवानी विभाग में 150 अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन किए हैं।
feature-top