गायक भूपिन्दर सिंह का 82 की उम्र में निधन

feature-top

मशहूर सिंगर भूपिन्दर सिंह का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 82 साल के थे। उन्हें पेट की बीमारी थी। भूपिंदर की पत्नी मिताली के मुताबिक, मंगलवार को भूपिंदर का अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव शरीर मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पहुंच गया है।

दिल ढूंढता है.. जैसे गीत से मिली पहचान सिंह को मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता-आहिस्ता, दूरियां, हकीकत और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत- होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा... दिल ढूंढता है... दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता... से बॉलीवुड और संगीत की दुनिया में पहचान मिली।

भूपिंदर सिंह के गाए हुए बेहतरीन गाने

 दिल ढूंढता है...दो दिवाने इस शहर में...नाम गुम जायेगा...करोगे याद तो...मीठे बोल बोले...कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता...किसी नजर को तेरा इन्तजार आज भी है... दरो-दीवार पे हसरत से नजर करते हैं...खुश रहो अहले-वतन हम तो सफर करते हैं। ।


feature-top