feature-top
जलशक्ति विभाग हमीरपुर में अजीब मामला सामने आया है। बड़सर मंडल से एक अधिकारी का नादौन मंडल के लिए तबादला हुआ है। अधिकारी अपने तबादला के बाद यहां से सरकारी वाहन को भी साथ नादौन ले गए हैं। अब बड़सर में कोई भी सरकारी वाहन नहीं है। स्थानांतरित होने वाले अधिकारी के स्थान पर बड़सर में नए अधिकारी ने ज्वाइन कर लिया है, लेकिन यहां ज्वाइन करने वाले अफसर को बिना सरकारी वाहन के काम करना पड़ रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन में जलशक्ति विभाग का नया डिवीजन खोलने को मंजूरी दी है। कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।
feature-top