- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- प्रिय' तोता हुआ लापता तो परिवार ने ढूंढने के लिए की 50,000 नकद इनाम की घोषणा
प्रिय' तोता हुआ लापता तो परिवार ने ढूंढने के लिए की 50,000 नकद इनाम की घोषणा
तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक परिवार ने तोता पाला हुआ था, जो हाल ही में खो गया. इससे परेशान परिवार ने तोता ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये नकद इनाम की घोषणा की है. एक पशु कार्यकर्ता और पक्षी के मालिक रवि के अनुसार, उनके परिवार ने तुमकुरु जिले के जयनगर इलाके में अपने घर पर दो अफ्रीकी ग्रे तोतों का पालन-पोषण किया. लेकिन 'रुस्तूमा' नाम का एक तोता 16 जुलाई से लापता है.
परिवार ने पोस्टर छपवाए और आसपास के इलाकों में चस्पा किए हैं, जिसमें कहा गया है कि यह 'गलती से उड़ गया है. मैं यहां के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे बालकनियों, छतों और पेड़ों की शाखाओं पर अपने परिवेश का निरीक्षण करें. यह दूर नहीं जा सकता.' परिवार के सदस्यों का 'रुस्तूमा' से गहरा नाता है. उन्होंने कहा, 'हम दर्द सह नहीं पाए हैं. मैं सभी से जानकारी देने का अनुरोध करता हूं या अगर कोई पक्षी वापस लौटाता है, तो उसे मौके पर ही 50,000 रुपये नकद दिए जाएंगे.'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
