feature-top
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। शून्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से इस्तीफे के मुद्दे पर हंगामा हो गया। पूर्व योजना के मुताबिक विपक्ष ने इसपर सवाल उठाए। इसको व्यवस्था का प्रश्न बताकर सरकार से जवाब मांगा गया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
feature-top