सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर छूट नहीं, रेल मंत्री ने कहा-नुकसान हो रहा

feature-top

सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर अब छूट नहीं दी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी है। हालांकि, भारतीय रेल ने दिव्यांगजनों की चार श्रेणियों, रोगियों और छात्रों की 11 श्रेणियों के किराये में छूट देना जारी रखा है।

क्या कहा अश्विनी वैष्णव ने: केंद्रीय रेल मंत्री ने लोकसभा में एम आरिफ के एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा, ‘‘भारतीय रेल पहले से ही वरिष्ठ नागरिकों समेत यात्रियों के लिए यात्रा लागत पर 50 प्रतिशत से अधिक का खर्च पहले से वहन कर रही है। इसके अलावा, कोविड-19 के कारण पिछले दो वर्षों की रेलवे की कमाई 2019-20 की तुलना में कम रही। इसका रेलवे की वित्तीय सेहत पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा।’’ वैष्णव ने कहा कि इसी कारण सीनियर सिटीजन समेत कई श्रेणियों के किराये में छूट का दायरा बढ़ाना ठीक नहीं है।

कोरोना काल में कम हुए पैसेंजर: आंकड़ों के मुताबिक 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान आरक्षित वर्गों में यात्रा करने वाले सीनियर सिटीजन पैसेंजर की संख्या क्रमशः 6.18 करोड़, 1.90 करोड़ और 5.55 करोड़ थी। बीते दो साल सीनियर सिटीजन कैटेगरी के यात्रियों की संख्या में गिरावट संभवत: कोविड-19 महामारी की वजह से हुई है।

रेल मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि 2019-20 के दौरान, लगभग 22.6 लाख सीनियर सिटीजन पैसेंजर ने रेलवे के सतत विकास के लिए यात्री किराए में रियायत योजना को छोड़ने का विकल्प चुना था


feature-top