कौन बनेगा राष्ट्रपति? शुरू हो गई है वोटों की गिनती, द्रौपदी मुर्मू रेस में आगे

feature-top
भारत के अगले राष्‍ट्रपति के नाम पर कुछ घंटों में निर्वाचन आयोग की मुहर लगेगी। देशभर से लाई गईं मतपेटियों की गिनती संसद भवन में सुबह 11 बजे शुरू हो गई। देश का 15वें राष्‍ट्रपति बनने को मुकाबला द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्‍हा (Droupadi Murmu vs Yashwant Sinha) के बीच है। द्रौपदी मुर्मू सत्तारूढ़ NDA की उम्मीदवार हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। पद पर काबिज होते ही वह देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति बन जाएंगी। मुर्मू के सामने विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा।
feature-top