राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत, पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी बधाई

feature-top

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "भारत ने इतिहास लिखा है. ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुए एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है. इस उपलब्धि पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. उनका जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं."

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई।।। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, "एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली NDA प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूं. यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है."

राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर को बधाई एवं शुभकामनाएं."


feature-top