- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर डीपीएस की छात्रा शुभी शर्मा को मिला भोलेनाथ का आशीर्वाद, 12वीं में 99.4 प्रतिशत अंक
बिलासपुर डीपीएस की छात्रा शुभी शर्मा को मिला भोलेनाथ का आशीर्वाद, 12वीं में 99.4 प्रतिशत अंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा का परिणाम थोड़ी देर पहले जारी हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा शुभी शर्मा 497 अंकों के साथ 99.4 अंक प्राप्त किया है। शुभी के पिता डीपी शर्मा एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं। उनका कहना है कि उनकी बिटिया कला संकाय की छात्रा हैं। भगवान भोलेनाथ की भक्त भी हैं। सावन में इस परिणाम ने सभी खुश कर दिया है। इंदिरा विहार कालोनी निवासी डीपी शर्मा की पुत्री शुभी के परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। कक्षा दसवीं की पढ़ाई शुभी ने डीएवी पब्लिक स्कूल से की थी। जिसमें उसपे 98.3 फीसद अंक हासिल किया था।
माता संगीता शर्मा ने कहा कि वह प्रारंभ से मेधावी छात्रा है। राजनीति विज्ञान विषय में उनकी बड़ी रूचि है। यूपीएससी क्लियर कर वह प्रशासनिक सेवा में कदम रखना चाहती है। शुभी ने कहा कि वह इस परिणाम से बेहद खुश है। टेनिस के अलावा उसे गाने सुनना पसंद है। 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन छह से आठ घंटे अतिरिक्त पढ़ाई पर समय देती थी। शिक्षकों द्वारा दिए गए कार्यों को समस पर पूरा करती थी। समय प्रबंधन सबसे बड़ी विशेषता रही है। घर में प्रतिदिन भगवान शिव और गणपति की पूजा करना प्राथमिकता होती थी। बिना पूजा किए भोजन ग्रहण नहीं करती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
