- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- 12 वर्षों का रिकॉर्ड, इस साल 73 कंपनियों ने दिया बोनस, साल 2010 में 90 कंपनियों ने दिया था
12 वर्षों का रिकॉर्ड, इस साल 73 कंपनियों ने दिया बोनस, साल 2010 में 90 कंपनियों ने दिया था
शेयर बाजार के भारी उतार-चढ़ाव के बीच कंपनियों ने निवेशकों की झोली भरी है। वित्तवर्ष 2022-23 में अब तक कुल 73 कंपनियों ने निवेशकों को बोनस दिया है। यह पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड है। 2010 में 90 कंपनियों ने बोनस दिया था। इस साल बोनस घोषित करने का रिकॉर्ड 2018 को पीछे छोड़ सकता है। उस साल 78 कंपनियों ने बोनस दिया था। कोई भी कंपनी बोनस तब देती है, जब वह बेहतर मुनाफा कमाती है। बोनस देने वाली प्रमुख कंपनियों में इंडियन ऑयल, वरुण बेवरेजेस, टोरंट फार्मा, एयू स्माल फाइनेंस, आरईसी, अजंता फार्मा, इजी ट्रिप और अन्य हैं। वित्तवर्ष 2022 में कंपनियों का लाभ 22% बढ़ा है।
बोनस का बदला था नियम इस साल बजट में सरकार ने आयकर की धारा 94 (8) में सुधार किया था। इसमें कहा गया था कि बोनस को रोकना होगा। हालांकि इसमें कुछ नए नियम आ सकते हैं। जिसमें बोनस उन्हीं को मिलेगा, जो एक तय समय तक शेयरों को रखेंगे। यानी एक अवधि निर्धारित तय हो सकती है। इस नए नियम को एक अप्रैल, 2023 से लागू किया जाना है। इससे कंपनियों ने इस साल अच्छा बोनस निवेशकों को दिया है।
मिलते हैं अतिरिक्त शेयर वर्तमान निवेशकों को कंपनियां बोनस के रूप में अतिरिक्त शेयर देती हैं। निवेशकों के पास जितने शेयर होते हैं, उसी अनुपात में दिया जाता है। इसमें एक पर एक शेयर या हर शेयर पर दो शेयर भी बोनस के रूप में दिया जा सकता है। कंपनी इसे अपने मुनाफे या रिजर्व में से भी देती है। हालांकि यह लाभांश की तरह नकदी में नहीं होता है। लाभांश निवेशकों के खाते में नकदी के रूप में मिलता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
