तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक भूख हड़ताल पर बैठा

feature-top

दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा यासीन मलिक कारागार में ही भूख हड़ताल पर बैठ गया है। मलिक का मानना है कि उसके खिलाफ चल रहे मामलों की जांच सही तरीके से नहीं हो रही है। जेल के कई अधिकारी शुक्रवार सुबह से ही उसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसने भूख हड़ताल तोड़ने से मना कर कर दिया है। जम्मू-कश्मीर लिबिरेशन फ्रंट का चीफ यासीन मलिक को आपराधिक षडयंत्र रचने और राज्य के खिलाफ जंग छेड़ने से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।


feature-top