समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में उनके सहयोगी रहे शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नाम अलग-अलग पत्र जारी किया है.

feature-top

पार्टी ने 23 जुलाई को जारी पत्रों में कहा कि शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां चले जाएं.

समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव के नाम जारी किए पत्र में लिखा है "अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वो वहां जाने के लिए स्वतंत्र है."

 गौरतलब है कि यह पत्र समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के नाम से नहीं बल्कि पार्टी के नाम से जारी हुए हैं. लखनऊ के मीडिया में शनिवार को खबरें छपी हैं कि ओमप्रकाश राजभर को सरकार से वाई श्रेणी की सुरक्षा भी मिली है जो उनके भाजपा से बढ़ती नज़दीकियों को दिखाता है।

feature-top