राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे

feature-top
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका ये संबोधन राष्ट्रपति पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर होगा। राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। इससे पहले शनिवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 2017 मे उन्होंने 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। सोमवार (25 जुलाई) को सुबह 10 बजे द्रौपदी मुर्मू 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी।
feature-top