भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने त्रिनिदाद में रविवार (24 जुलाई) को खेले गए दूसरे मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। इससे पहले शुक्रवार को पहले वनडे में टीम इंडिया तीन रन से जीती थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 311 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 312 रन बना लिए। भारत की जीत के हीरो ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे। उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट लेने के अलावा बल्लेबाजी में नाबाद 64 रन बनाए।

feature-top

अक्षर ने आखिरी 10 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए आठ रन बनाने थे। निकोलस पूरन ने गेंदबाजी के लिए कायेल मेयर्स को बुलाया। मेयर्स के लिए यह मैच अब तक शानदार रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में 23 गेंद पर 39 रन बनाने के अलावा शिखर धवन का शानदार कैच लिया था। संजू सैमसन को बेहतरीन थ्रो पर रनआउट किया था और गेंदबाजी में दो विकेट झटके थे। पूरन को आखिरी ओवर में उनसे चमत्कार की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षर पटेल ने चौथी गेंद पर छक्का मारकर मैच भारत के नाम कर दिया।

feature-top