शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी

feature-top
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के केंद्रीय हॉल में शपथ ग्रहण समारोह के समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी। वहां उन्हें इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा। 64 वर्षीय मुर्मू ने बृहस्पतिवार को विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रचा। मुर्मू ने सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट हासिल किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।
feature-top