- Home
- टॉप न्यूज़
- कवर्धा
- भोरमदेव मंदिर में लगा भक्तों का तांता, भोलेनाथ का जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भोरमदेव मंदिर में लगा भक्तों का तांता, भोलेनाथ का जलाभिषेक करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कवर्धा। सावन का पावन महीना 14 जुलाई से ही शुरू हो गया है। ऐसे में देश के अलग-अलग कोने में स्थित शिव मंदिरों में महादेव के भक्तों का तांता लगा रहता है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। ऐसे में आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। आज सुबह से ही भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों का दल शिवभक्ति में लीन होकर जलाभिषेक कर रहे हैं।
बता दें देश के हर कोने मे छत्तीसगढ़ के भोरमदेव की चर्चा की जाती है। यहां की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे दिल से यहां पूजा करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में आज सावन सोमवार के दूसरे दिन कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। देश के हर कोने से श्रद्धालु यहां जल चढ़ाने आते है। बता दें महादेव के भक्तों का तांता डोंगरिया के जालेश्वर महादेव मंदिर में भी देखा जा सकता है। वहां भी भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंचे जल चढ़ाने पहुंचे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
