2022 एशिया कप श्रीलंका में नहीं खेला जाएगा. पहले एशिया कप की मेज़बानी श्रीलंका को करनी थी, लेकिन श्रीलंका में चल रही उथल-पुथल की वजह से अब इस टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात शिफ्ट कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी.

feature-top

6 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 27 अगस्त से होगा, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा. हालांकि, टूर्नामेंट के क्वालीफायर मुकाबले 24 अगस्त से शुरू होंगे. एक बार फिर एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.

इन टीमों के बीच खेले जाएंगे क्वालीफायर मुकाबले

 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप के लिए पांच टीमों का चयन पहले ही हो चुका है. वहीं छठी टीम क्वालीफायर राउंड से टॉप-6 में पहुंचेगी. 24 अगस्त से चार टीमों के बीच क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे. 

27 अगस्त से शुरू होने वाले 2022 एशिया कप के लिए श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है. वहीं क्वालिफायर राउंड में यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग की टीम भिड़ती नजर आएंगी. इनमें से एक टीम अंतिम छह में पहुंचेगी.

feature-top