- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- नई मुसीबत में फंस सकते हैं पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी!
नई मुसीबत में फंस सकते हैं पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी!
29 Jul 2022
, by: Imran Khan
अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी अब नई मुसीबत में फंस सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग और डीआरआई इस मामले में जांच शुरू करेंगे. आयकर विभाग ने अर्पिता की पिछले 5 सालों की आईटीआर तलब की है. छापे के दौरान बरामद सीडी को लेकर पार्थ से पूछताछ हो सकती है. ।।।
इसके अलावा खबर ये भी है कि अगले सप्ताह तक इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है. जांच एजेंसी को शक है कि रिश्वत की रकम नीचे से लेकर ऊपर तक जाती थी. सीबीआई पहले से ही मामले की जांच में जुटी है. कल ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शहर के चिनार पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से जुड़े एक अन्य अपार्टमेंट पर देर शाम छापेमारी की थी.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
