- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोंडागांव में 9 छात्र डैम में डूबे, 2 शव मिले:5 को सुरक्षित निकाला, 2 लापता
कोंडागांव में 9 छात्र डैम में डूबे, 2 शव मिले:5 को सुरक्षित निकाला, 2 लापता
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 9 छात्र डैम में डूब गए, जिनमें 2 की मौत हो गई है। 5 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 2 की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि यह सभी बच्चे स्कूल में एग्जाम देने के बाद डैम घूमने के लिए आए थे। सभी नहाने के लिए पानी में उतरे और एकाएक गहरे पानी में चले गए। फिलहाल, पानी में डूबे चार में से 2 स्टूडेंट के शव को बरामद कर लिया गया है, अन्य 2 की तलाश जारी है। बाकी बच्चों को अस्पताल लेकर गए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोंड़ागांव से महज 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर बफना गांव है। इस गांव में एक छोटा सा डैम है। अमूमन लोग डैम की सैर करने के लिए जाते हैं। शुक्रवार को कोंडागांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 9 स्टूडेंट्स, भी एग्जाम देने के बाद सीधे डैम के किनारे पहुंच गए। कुछ देर किनारे में बैठे रहे। फिर पानी में नहाने के लिए उतरे। डैम की गहराई का अंदाजा न होने की वजह से बच्चे आगे बढ़ते गए और गहरे पानी में चले गए। जिससे 4 छात्र पानी में डूब गए। उन्हें बचाने के लिए अन्य 5 छात्र भी आगे बढ़े। वे भी डूबने लगे थे।
एक दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में थे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को पानी में डूबते देखा था। जिसके बाद फौरन उन्होंने 5 बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस हादसे की सूचना कोंडागांव सिटी कोतवाली, स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे 2 छात्रों का शव बरामद कर लिया है। 2 की तलाश जारी है। अब तक जिन छात्रों के शव मिले हैं, वह धमतरी औऱ केशकाल के रहने वाले थे। वहीं केशकाल और कोंडागांव का एक-एक छात्र लापता हैं।
ये लोग गए थे
स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले 9 दोस्त रोशन सोनी, शेख अजहान खान, आशीष गुप्ता, भवदीप तिवारी, सादाब अहमद, चंद्रकांत, मोहित कश्यप, लखेंद्र मरकाम, तुसार नेताम ये सभी डैम गए थे। इसमें नहाने गए मोहित कश्यप, चंद्रकांत, लखेंद्र मरकाम और तुसार मरकाम जैसे ही पानी में डूबे, उन्हें बचाने के चलते बाकी भी डूबते चले गए। इसमें मोहित कश्यप और चंद्रकांत का शव निकाल लिया गया है। लखेंद्र और तुसार की गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
