दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस लेने का फैसला किया है. पुरानी नीति को फिर से बहाल करने का निर्देश दिया है. मौजूदा आबकारी नीति 31 जुलाई को खत्म हो रही है. नई आबकारी नीति का भाजपा और कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. बता दें कि 17 नवंबर 2021 को आबकारी नीति लागू हुई थी. जिसके तहत सभी वार्डों में अनिवार्य तौर पर तीन शराब की दुकानें खोलने का लक्ष्य रखा गया था.

feature-top

आबकारी नीति लागू होने तक छह महीने की अवधि के लिए आबकारी नीति की पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू करने का निर्देश दिया गया. पुरानी आबकारी नीति एक अगस्त से लागू होने जा रही है. छह महीने में फिर से नई आबकारी नीति लाई जाएगी. इस संबंध में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नई नीति को लेकर दिल्ली में विरोध हो रहा था. इसे देखते हुए पुरानी नीति को फिर से लागू किया गया है. इसके अलावा डीएसआईआईडीसी, डीटीटीडीसी, डीसीसीडब्ल्यूएस और डीएससीएससी के प्रमुखों के साथ समन्वय कर नई नीति बनाने का भी आदेश दिया गया है

feature-top