War अपडेट : जेलेंस्की बोले- दोनेस्क क्षेत्र खाली करें, खेरसॉन में यूक्रेन आक्रामक, कई रूसी सैनिक मरे

feature-top

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के छठे माह में दोनों पक्षों के लिए दोनेस्क क्षेत्र नाक की लड़ाई बन गया है। यहां खेरसॉन में भीषण जंग जारी है। उधर, यूक्रेन के पास पश्चिम से हथियारों की खेप आने के बाद वह मैदान में मजबूती दिखा रहा है। उसने कहा, यूक्रेनी सेना ने खेरसॉन में कई रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 

दूसरी तरफ, रूसी सेना ने भी दोनेस्क क्षेत्र में कई शहरों पर मिसाइल हमले जारी रखे हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की दोनोस्क क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों को खाली करने की लोगों से अपील की है। साथ ही इसमें लोगों की मदद करने के लिए सेना के जवानों को कहा है।

यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि उसने खेरसॉन में कई जगह अपने खोए हुए इलाकों को पाने के लिए संघर्ष तेज कर दिया है। इस संघर्ष में एक बमबारी के दौरान उसने रूसी सेना के कई सैनिकों की मार गिराया है। इसके अलावा रूसी सेना के गोला-बारूद के दो ढेरों को भी नष्ट कर दिया है। गोला-बारूदों के ये ठिकाने दक्षिण में कीव के जवाबी हमले का केंद्र थे और मॉस्को की आपूर्ति लाइनों की एक बड़ी कड़ी थे।

उधर, यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य आक्रामकता हर दिन बढ़ रही है। हाल ही में ओलेनिव्का में यूक्रेनी कैदियों की सामूहिक हत्या और उन्हें यातना देने के वीडियो में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे मॉस्को द्वारा प्रायोजित आतंकवाद करार दिया।


feature-top