कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार पदक जीते। चारों पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले। मीराबाई ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीता। वहीं, संकेत और बिंदियारानी देवी, दोनों ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किए। गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता। कुछ अच्छी खबरों के अलावा कुछ निराश करने वाले नतीजे भी सामने आए। महिला टेबल टेनिस टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, स्विमर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में हार गए। पहले दिन भारत कोई पदक नहीं जीत पाया था।

feature-top

* मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह बर्मिंघम में भारत का पहला सोना है।

* वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत ने रजत पदक जीता। यह भारत का पहला पदक है।

* वेटलिफ्टिंग में ही देश को दूसरा पदक मिला। गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में 269 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।

* वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी देवी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।

* बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान के बाद श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को भी हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंची।

* बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। महिला टेबिल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में हारी।

* 14 साल की स्क्वैश खिलाड़ी अनहत सिंह को राउंड ऑफ 32 में मिली हार।

* स्क्वैश प्लेयर अभय सिंह राउंड ऑफ 32 मुकाबले में रिटायर हर्ट हो गए।

* भारतीय हॉकी महिला टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया।

* बॉक्सिंग: हसमुद्दीन आसान जीत से टॉप-16 में

* लॉन बॉल: भारत-माल्टा का मैच टाई

 * स्क्वैशः सौरव घोषाल ने पुरुष सिंगल्स में राउंड ऑफ 32 में श्रीलंका के शमील वकील को 3-0 से हराया। जोशना चिनप्पा ने बारबाडोस मेगन को 3-0 से हराया।

* मैराथन में नितेंद्र सिंह रावत 12वें स्थान पर रहे।

feature-top