CWG: वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता रजत, भारत को दिलाया चौथा पदक

feature-top

भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक जीता। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठाया। कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत का यह कुल चौथा पदक रहा। भारत ने चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बिंदियारानी से पहले मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में स्वर्ण, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो उठाने के साथ ही इस राउंड में नया नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले का नेशनल रिकॉर्ड भी बिंदियारानी के ही नाम था। उन्होंने 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम भारवर्ग में क्लीन एंड जर्क राउंड में 114 किलो का वजन उठाया था। यह उनका पर्सनल बेस्ट भी था। अब क्लीन एंड जर्क राउंड में बिंदिया का पर्सनल बेस्ट 116 किलो वजन है। बिंदियारानी का यह पहला कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है। इससे पहले वह 2019 एपिया में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2021 ताशकंद कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं।


feature-top