- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- 20 साल के अचिंत शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण
20 साल के अचिंत शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण
भारतीय वेटलिफ्टर अचिंत शेउली ने कमाल कर दिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण और छठा पदक जीता है। भारत ने तीनों स्वर्ण समेत सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। 20 साल के अचिंता ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाया यह भारत के लिए तीसरे दिन (रविवार) का दूसरा पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीता था।
अचिंता और जेरेमी से पहले शनिवार को भारत ने चार पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते थे। महिलाओं में अपने-अपने भारवर्ग में मीराबाई चानू ने स्वर्ण और बिंदियारानी देवी ने रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में अपने-अपने भारवर्ग में संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में भारत फिलहाल छठे स्थान पर है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
