न्यूयॉर्क ने घोषित किया स्वास्थ्य आपातकाल, यूरोप के साथ अमेरिका में भी पसारे पैर

feature-top

मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच न्यूयॉर्क में जन स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। दुनिया में यूरोप के साथ-साथ अमेरिका में भी मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। न्यूयॉर्क में इसका असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है।

न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स व स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने बताया कि यहां 1.50 लाख से भी अधिक नागरिकों को संक्रमण का जोखिम है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, न्यूयार्क में बीते शुक्रवार तक 1,345 मामले दर्ज किए गए हैं। कैलिफोर्निया 799 के साथ दूसरे स्थान पर था। बीते 23 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। यह बीमारी मध्य और पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दशकों से है, लेकिन यह बाहर इतने व्यापक रूप से नहीं फैली थी। भारत में अब तक मंकीपॉक्स संक्रमित चार मरीज सामने आए हैं। इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।


feature-top