राम राज्य के सपने को साकार करेंगे - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

feature-top

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शिवरीनारायण के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। अस्पताल से लेकर SDM कार्यालय तक बनाने की बात कही। नए स्टेडियम का नामकरण भी कर दिया। कहा कि गांव में हो रहे बेजा कब्जा को ग्रामीणों के सहयोग से ही दूर करना चाहिए। इसमें पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप की जरूरत नही पड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे भांजा राम हैं और हमें राम राज्य के सपने को साकार करना है।

शिवरीनारायण पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने सबसे पहले भगवान नर नारायण मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद मेला स्थल पर कार्यक्रम में पहुंचे और कनौजिया कुर्मी समाज की धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को कृषकों का प्रतीक चिन्ह हल भेंट किया गया। कुर्मी समाज कृषक समाज के रूप में जाना जाता है। इसको वे अपने समाज के प्रतीक चिन्ह के रूप में देखते हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कहा कि कुर्मी समाज कि जिद थी कि समाज के भवन का लोकार्पण उनके हाथों हो। जब भगवान भक्त के पुकारने पर आ जाते हैं तो हम तो मित्र हैं, हमारा आना तय था। इस दौरान CM के साथ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास और विधायक राम कुमार यादव मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दो तीन जिलों में वर्षा कम हुई है जिसके नजरी सर्वे के लिए मैने आदेश कर दिया है।

*30 बेड के अस्पताल बनाने की प्रक्रिया चालू। जल्द टेंडर बुलाया जाएगा। जनता के मांग के अनुरूप अस्पताल बनेगा।

*SDM कार्यालय और SDOP कार्यालय भी बनेगा।

*शिवरीनारायण में बनने वाले नए स्टेडियम का नाम माता शबरी के नाम पर।

*मानस महोत्सव के लिए बजट में 10 करोड़ की राशि।

*राजिम महोत्सव के लिए 9 करोड़ की राशि।

*गिरौधपूरी और दामाखेड़ा को विकसित किया जाएगा।

*गौठानों में छोटे-छोटे उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे, जिससे गांव की बहु-बेटियों को रोजगार मिलेगा।


feature-top