मथुरा में यमुना का रौद्र रूप ....

feature-top
बाढ़ नियंत्रण प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार वाटरवर्क्स पर मंगलवार को यमुना जलस्तर 487.20 फीट था, जो बुधवार सुबह 488.70 फीट हो गया है। पिछले 24 घंटे में नदी में करीब डेढ़ फीट पानी बढ़ा है। आगरा में बाढ़ का निशान 499 फीट पर है। उधर, मथुरा के पोइया घाट पर भी यमुना रौद्र रूप धारण कर रही है। यहां जलस्तर 164.53 मीटर है। बाढ़ का निशान 165.20 मीटर पर है। बाढ़ के खतरे से मथुरा में यमुना करीब एक मीटर दूर है।
feature-top