यमुना नदी : 24 घंटे में डेढ़ फीट बढ़ा जलस्तर, आगरा-मथुरा के तटीय इलाकों में हलचल

feature-top

ताजनगरी में यमुना हिलोर मार रही है। 24 घंटे में वाटरवर्क्स पर जलस्तर डेढ़ फीट बढ़ गया है। गोकुल बैराज से बुधवार को 26818 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में एक तरफ यमुना प्रेमी नदी को पुराने स्वरूप में देखकर खुश हैं, तो दूसरी तरफ तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है।

पहाड़ों पर बारिश हो रही है। बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ने पर गेट खोल दिए गए हैं। प्रतापपुरा पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित हो गया है। 24 घंटे बैराजों के डिस्चार्ज, यमुना और चंबल जलस्तर की निगरानी शुरू हो गई है। बुधवार को ताजेवाला (हथिनीकुंड) बैराज से 5688 क्यूसेक डिस्चार्ज रहा। ओखला बैराज से 23988 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गोकुल बैराज से 26818 क्यूसेक डिस्चार्ज है।


feature-top