CWG 2022 : मोहित ग्रेवाल ने दिलाया कुश्ती में पदक जीता

feature-top

भारत के 22 वर्षीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने सीडब्ल्यूजी 2022 में पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। ग्रेवाल ने कांस्य पदक के मुकाबले में जमैका के आरोन जॉनसन को हराया। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के आठवें दिन यह भारत का छठा कुश्ती पदक था। भारत अब राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में 26 पदक जीत चुका है, जिसमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।


feature-top